Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

रोमांचक फाइनल में त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स बनी टेक महिंद्रा ग्लोबल चैस लीग की विजेता

03/07/2023 -

टेक महिंद्रा ग्लोबल चैस लीग का समापन जिस अंदाज में हुआ वैसा किसी नें नहीं सोचा था लेकिन शायद इससे ज्यादा रोमांचक अंत हो भी नहीं सकता था । प्रतियोगिता में रोमांच और अप्रत्याशित परिणामों की शुरुआत एक दिन पहले ही हो गयी थी जब गंगाज ग्रांड मास्टर्स और एसजी अल्पाइन वारीयर्स की टूर्नामेंट से विदाई हो गयी और त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स और मुंबा मास्टर्स फाइनल में पहुँच गयी लेकिन फाइनल का दिन अपने आप में रोमांच का चरम छुपाए बैठा हुआ था दोनों टीमों के बीच बेस्ट ऑफ 2 रैपिड के मैच हुए जिसमें दोनों नें एक एक मैच जीतकर बराबरी कर ली , इसके बाद टीम ब्लिट्ज़ के दो मुक़ाबले भी 1-1 से बराबर रहे और फिर शुरू हुआ एकल बोर्ड पर टाईब्रेक ब्लिट्ज़ जिसमें हरिका - सारा , ग्रीसचुक -यांगयी , हम्पी - लागनों के बीच बाजी ड्रॉ रही और अंत में हुआ महा रोमांचक सिंदारोव - जोनास का मुक़ाबला , जहां लगातार मैच हार चुके जोनास नें सिंदारोव की मात करते हुए त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स को पहली टेक महिंद्रा ग्लोबल चैस लीग का विजेता बना दिया । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स और मुंबा मास्टर्स में होगा ग्लोबल चैस लीग का फाइनल

02/07/2023 -

बस एक दिन चार मुक़ाबले और सब कुछ बदल गया ।  टेक महिंद्रा ग्लोबल चैस लीग ( जीसीएल ) के लीग चरण के आखिरी दिन पहले नौ राउंड में सबसे बेहतरीन खेल दिखाने वाली दोनों टीम  विश्वनाथन आनंद के नेत्तृत्व वाली गंगाज ग्रांड मास्टर्स और मैगनस कार्लसन के नेत्तृत्व वाली एसजी अल्पाइन वारियार्स को बाहर का रास्ता देखना पड़ा और एक समय प्रतियोगिता में बाहर होने की कगार पर खड़ी दो टीमें त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स और मुंबा मास्टर्स नें अंतिम तीन राउंड की अपनी शानदार जीत के चलते फाइनल में में जगह बना ली है । अब फाइनल मुक़ाबले में दोनों टीमों के बीच दो मुक़ाबले खेले जाएँगे । देखे आज शाम 7 बजे सीधा विश्लेषण  हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर 

GCL D9 : अरोनियन और टीसीके नें दिखाया दम, फाइनल की दौड़ हुई रोमांचक

01/07/2023 -

ग्लोबल चैस लीग ( जीसीएल ) के लीग चरण के आखिरी दिन के ठीक पहले वो सब कुछ हुआ जो लीग को बेहद रोमांचक बना गया है । आज एक बार फिर लीग में चार मुक़ाबले खेले गए और सबसे आगे चल रही दोनों टीम गंगाज ग्रांड मास्टर्स और एसजी अल्पाइन वारियार्स के हारने की वजह से फाइनल के समीकरण बहुत रोमांचक बन गए है । दिन के सबसे बड़े हीरो रहे त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स के लेवान अरोनियन जिन्होने अपनी टीम को लगातार दो जीत दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई , अरोनियन की लय इतनी शानदार रही की उन्होने मैगनस कार्लसन और यान नेपोमनिशी को लगातार दो मुकाबलों में मात दी । आज गंगाज ग्रांड मास्टर्स और त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स के बीच होने वाला मुक़ाबला एक सेमी फाइनल की तरह है जबकि मैगनस कार्लसन की टीम बचे हुए दो मैच में से कोई भी एक जीतकर फाइनल में जगह बना सकती है । पढे यह लेख 

GCL D8 : गंगाज ग्रांड मास्टर्स की वापसी ,आज साफ होगी फाइनल की तस्वीर

30/06/2023 -

टेक महिंद्रा ग्लोबल चैस लीग का फाइनल कौन सी दो टीमें खेलेंगी इस बात का पता आज देर रात तक चल जाएगा पर फिलहाल की स्थिति में पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद के नेत्तृत्व वाली  गंगाज ग्रांड मास्टर्स और मैगनस कार्लसन के नेत्तृत्व वाली एसजी अल्पाइन वारीयर्स इस दौड़ में सबसे आगे नजर आ रही है । कल आठवे दिन दो मुक़ाबले खेले गए , पहले मुक़ाबले में  चिंगारी गल्फ टाइटन्स को 10-9 के करीबी अंतर से पराजित करते हुए त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स नें फाइनल में पहुँचने की अपनी उम्मीद कायम रखी है तो दूसरे मुक़ाबले में गंगाज ग्रांड मास्टर्स नें  बालन अल्सकन नाइट्स को 8-7 से मात देते हुए एक बार फिर एकल बढ़त को हासिल कर लिया है । आज 30 जून को कुल चार मुक़ाबले खेले जाएँगे और बहुत हद तक फाइनल की तस्वीर साफ होने की संभावना है । पढे यह लेख 

GCL D7 : आनंद से करीबी मैच जीते कार्लसन,अल्पाइन वारीयर्स शीर्ष पर पहुंची

29/06/2023 -

ग्लोबल चैस लीग के सातवे दिन आखिरकार टूर्नामेंट के शुरुआत से कागज पर सबसे मजबूत दिख रही पूर्व विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन की टीम एसजी अल्पाइन वारीयर्स शीर्ष पर पहुँच गयी है और फाइनल की दौड़ में बेहद मजबूत नजर आ रही है और इसके लिए आपको कार्लसन के शानदार प्रदर्शन को जिम्मेदार मानना होगा तो उनकी टीम की महिला खिलाड़ी और अंतिम बोर्ड पर प्रज्ञानन्दा का शानदार खेल भी इसका कारण है , कल खेले गए एक बेहद महत्वपूर्ण मुक़ाबले में कार्लसन नें इस टूर्नामेंट में जबरदस्त लय में चल रहे विश्वनाथन आनंद को पराजित किया और टीम को गंगाज ग्रांड मास्टर्स पर जीत दिलाते हुए एकल बढ़त पर पहुंचा दिया है । एक अन्य मुक़ाबले में  बालन अलस्कान नाइट्स नें अपग्राड मुंबा मास्टर्स को मात देते हुए उनके फाइनल के अभियान को झटका दे दिया । अब आज के मुक़ाबले में जब गंगाज ग्रांड मास्टर्स  बालन अलस्कान नाइट्स से खेलने उतरेगी तो देखना होगा की वह लगातार दो हार के बाद कैसे वापसी करती है । पढे यह लेख 

GCL D6 : जीत के साथ मुंबा मास्टर्स तीसरे स्थान पर पहुंची

28/06/2023 -

टेक महिंद्रा ग्लोबल चैस लीग अब अपने प्ले ऑफ के करीब आती जा रही है और सीधे फाइनल पहुँचने की दौड़ आने वाले राउंड में और रोचक होने की उम्मीद है , हालांकि अभी भी गंगाज ग्रांड मास्टर्स और एसजी अल्पाइन वारीयर्स इस दौड़ में बाकी टीमों से आगे नजर आ रही है । छठे दिन के खेल की शुरुआत शीर्ष पर काबिज गंगाज ग्रांड मास्टर्स और चिंगारी गल्फ टाइटन्स के बीच मुक़ाबले से हुई और आनंद नें फिर से डूड़ा को मात देते हुए टीम को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया पर लगभग बराबर की स्थिति में दोमिंगेज डुबोव के खिलाफ समय खत्म होने के चलते पराजित हो गए और गल्फ टाइटन्स यह मुक़ाबला 9-7 से जीत गयी । वही दूसरे मुक़ाबले में द्रोणावल्ली हरिका और जावोखिर सिंदारोव के शानदार खेल के चलते मुंबा मास्टर्स नें त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स को 10-4 से मात देते हुए तीसरे स्थान पर खुद को और मजबूत कर लिया है । पढे यह लेख , तस्वीरे : अदित्य सुर रॉय 

GCL D5 : गंगाज ग्रांड मास्टर्स के तूफान में नहीं टिके कॉन्टिनेन्टल किंग्स

27/06/2023 -

कहते है जब आपका कप्तान आगे बढ़ कर नेत्तृत्व करे तो बाकी टीम अपने आप शानदार खेल दिखाने लगती है और यह बात टेक महिंद्रा ग्लोबल चैस लीग की एक टीम पर फिलहाल बिलकुल फिट बैठ रही है और वह है गंगाज ग्रांड मास्टर्स जहां टीम के आइकॉन खिलाड़ी पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद का शानदार प्रदर्शन उनकी पूरी टीम को प्रेरित कर रहा है । एक दिन पहले मुंबा मास्टर्स से हार का सामना करने वाली गंगाज ग्रांड मास्टर्स नें अगले ही दिन त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स को 14-2 के बड़े अंतर से मात देते हुए शानदार वापसी की आनंद नें पहले बोर्ड पर लेवोन अरोनियन हराते  हुए एक बार फिर दिखाया की वह आज भी दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक है । इस जीत के साथ गंगाज ग्रांड मास्टर्स नें एक बार फिर प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है और अब जबकि सिर्फ पाँच मैच बाकी है टीम की नजर साफ तौर पर प्ले ऑफ में जगह बनाने पर है । एक अन्य मुक़ाबले में एसजी अल्पाइन वारीयर्स को बालन अल्स्कन नाइट्स से करीबी हार का सामना करना पड़ा और टीम अभी दूसरे स्थान पर बनी हुई है । पढे यह लेख 

GCL D4 : एसजी अल्पाइन वारीयर्स नें बनाई बढ़त

26/06/2023 -

दुबई में चल रही ग्लोबल चैस लीग के चौंथे दिन माहौल शतरंज के बोर्ड पर एक दम बदला नजर आया और टीमों नें खेल के स्तर को ऊंचा उठाते हुए कई चौंकाने वाले परिणाम दिये, सबसे बड़ा परिणाम रहा अब तक अजेय नजर आ रही गंगाज ग्रांड मास्टर्स की हार, अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक और हरिका द्रोणावल्ली के शानदार प्रदर्शन के चलते मुंबा मास्टर्स नें उन्हे 11-6 के अंतर से पराजित कर दिया , बड़ी बात यह रही की गंगाज की यह हार पहले बोर्ड पर आनंद की एमवीएल पर जीत के बाद आई , खैर यह एक और टीम के लिए शीर्ष पर पहुँचने का दिन भी था जब लगातार दो जीत के साथ मैगनस कार्लसन के नेत्तृत्व वाली एसजी अल्पाइन वारीयर्स नें अंक तालिका में 4 जीत के साथ 12 अंक बनाते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है और इस जीत में मुख्य भूमिका निभाई छठे बोर्ड पर खेल रहे आर प्रज्ञानंदा नें , उन्होने दिन के दोनों मुक़ाबले जीते और " किंग ऑफ द मैच" का पुरुष्कार भी अपने नाम किया । पढे यह लेख 

GCL D3 : गंगाज ग्रांड मास्टर्स की लगातार तीसरी जीत

25/06/2023 -

किसी भी टीम चैंपियनशिप में सफलता का रास्ता इस बात से तय होता है की टीम के सदस्यो के बीच तालमेल कैसा है और टीम का हर खिलाड़ी क्या अपनी ओर से संतुलित योगदान दे रहा है ? टेक महिंद्रा ग्लोबल चैस लीग के तीन दिन के खेल के बाद एक ही टीम इस मानक पर 100% खरी उतरती नजर आ रही है और वह है गंगाज ग्रांड मास्टर्स , विश्वनाथन आनंद के नेत्तृत्व वाली इस टीम नें तीसरे दिन भी अपना शानदार खेल जारी रखते हुए बालन अल्स्कन नाइट्स को एकतरफा मुक़ाबले में 11-6 से पराजित करते हुए एकल बढ़त को बेहद मजबूत कर लिया है , हालांकि मैगनस कार्लसन के नेत्तृत्व वाली एसजी अल्पाइन वारियर्स और लेवान अरोनियन के नेत्तृत्व वाली त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स भी अब दो मैच जीतकर शीर्ष तीन में शामिल हो गयी है । पढे यह लेख 

जीसीएल D1&2 : आनंद की गंगा ग्रांड मास्टर्स निकली सबसे आगे

24/06/2023 -

ग्लोबल चैस लीग के पहले दो दिन गंगा ग्रांड मास्टर्स टीम के नाम रहे है , ( जीसीएल ) के पहले दिन भारत के पाँच बार के विश्व चैम्पियन नें अपने प्रदर्शन से एक बार फिर बता दिया की मद्रास टाइगर की दहाड़ अब भी कायम है , आनंद नें अपनी टीम गैंग ऑफ ग्रांड मास्टर्स को चिंगारी गल्फ टाइटन्स पर 10-4 से शानदार जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई ,टीम के-आइकन खिलाड़ी आनंद नें पूर्व विश्व कप विजेता यान डूड़ा को सफ़ेद मोहरो से राय लोपेज ओपनिंग में एक बेहद आक्रामक अंदाज में मात दी  तो दूसरे दिन आनंद के सामने थे मैगनस कार्लसन जिसमें उन्हे हार का सामना करना पड़ा पर उनकी टीम के रिचर्ड रापोर्ट और बेला खोटेनेश्विली की जीत ने उनकी टीम को अल्पाइन वारियर्स  पर शानदार जीत दिला दी और इस जीत के बाद गंगा ग्रांड मास्टर्स अब दो जीत के साथ सबसे आगे पहुँच गयी है । दो राउंड के बाद अन्य टीमों में बालन अल्सकन  नाइट्स, एसजी अल्पाइन वारियर्स , त्रिवेणी कॉन्टिनेन्टल किंग्स और मुंबा मास्टर्स 1 मुक़ाबले जीत चुकी है जबकि चिंगारी गल्फ टाइटन्स अपने दो0नो मुक़ाबले हार चुकी है। पढे यह लेख 

शतरंज की तस्वीर बदलने आज से शुरू होगी ग्लोबल चैस लीग

22/06/2023 -

भारतीय शतरंज के साथ साथ अब दुनिया भर की शतरंज का समय आज से बदलने जा रहा है । जिस तरह आईपीएल नें क्रिकेट की तस्वीर बदल दी अब वैसी ही कुछ उम्मीद ग्लोबल चैस लीग ( जीसीएल ) से लोग कर रहे है । भारत की टेक महिंद्रा और विश्व शतरंज संघ सयुंक्त रुप से इस टूर्नामेंट का आयोजन दुबई मे करने जा रहे है । एक रंगारंग कार्यक्रम मे भारत के पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और भारत के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा नें पहली चाल चलकर इस टूर्नामेंट का उदघाटन किया । विश्व शतरंज संघ के अध्यक्ष अरकादी द्वारकोविच के साथ भारत की टेनिस क्वीन सानिया मिर्जा और औस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वा नें चैम्पियन ट्रॉफी का अनावरण किया । आज शाम दो मुक़ाबले खेले जाएँगे जिनका सीधा प्रसारण जियो सिनेमा में किया जाएगा । पढे यह लेख 

गुकेश बने जूनियर स्पीड शतरंज 2023 के विजेता

21/06/2023 -

हर वर्ष दुनिया के सबसे बेहतरीन जूनियर शतरंज खिलाड़ियों के बीच ऑनलाइन होने वाली चेस डॉट कॉम स्पीड चैस चैंपियनशिप का खिताब भारत के ग्रांड मास्टर डी गुकेश नें अपने नाम कर लिया है । फाइनल मुक़ाबले मे गुकेश नें हमवतन रौनक साधवानी को 17.5 – 10.5 के अंतर से पराजित किया । बड़ी बात यह रही की जहां एक और रौनक शतरंज के फटाफट फॉर्मेट के नहद मजबूत खिलाड़ी माने जाते है तो गुकेश अभी भी इस फॉर्मेट में खुद को ढालने की कोशिश कर रहे है । ऐसे में गुकेश की यह जीत उनके बढ़ते आत्मविश्वास और इस फॉर्मेट में भी लगातार बेहतर होने की परिचायक है । पढे यह लेख 

भोपाल के अश्विन नें जीता खेलो चैस इंडिया का दोहरा खिताब

19/06/2023 -

खेलो चैस इंडिया की शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिस उद्देश्य के साथ की गयी थी अब यह मिशन उस दिशा में आगे बढ़ता नजर आ रहा है । खेलो चैस इंडिया का तीसरा संस्करण कल 18 जून 2023 को सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया , भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल में हुए तीसरे रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का खिताब भोपाल के शीर्ष खिलाड़ी अश्विन डेनियल नें अपने नाम किया । कुल 108 खिलाड़ियों और 30 इंटरनेशनल रेटेड खिलाड़ियों की मौजूदगी में अश्विन नें सात राउंड में अपराजित रहते हुए 6.5 अंक बनाकर खिताब अपने नाम किया । इससे ठीक एक दिन पहले अश्विन नें खेलो चैस इंडिया के दूसरे ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया था और इस तरह अश्विन नें अब तक सम्पन्न हुए 5 ओपन टूर्नामेंट में से 3 के खिताब अपने नाम किए है । रैपिड में सतना के सौरभ चौबे और कटनी के गौरव निगम क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे । पढे यह लेख 

नाकामुरा नें जीता नॉर्वे शतरंज, बने विश्व नंबर 2, तीसरे स्थान पर रहे गुकेश

11/06/2023 -

दुनिया का सबसे मजबूत शतरंज टूर्नामेंट में से एक नॉर्वे शतरंज 2023 का अंत एक बेहद रोमांचक मुक़ाबले और परिणाम के साथ हुआ यूएसए के हिकारु नाकामुरा नें अपने खेल जीवन के सबसे बेहतरीन परिणामों में से एक हासिल करते हुए इस प्रतिष्ठित खिताब को जीत लिया और साथ ही अब वह विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी भी बन गए है , अक्टूबर 2015 के बाद करीब 8 साल के बाद नाकामुरा नें फिर से यह स्थान हासिल किया है । अंतिम राउंड में करूआना के उपर उनकी जीत लंबे समय तक याद रखी जाएगी । भारत के डी गुकेश नें इस बार खास प्रभावित किया , अपना 17वां जन्मदिन इसी टूर्नामेंट में मनाने के बाद गुकेश नें पूरी प्रतियोगिता में शानदार शतरंज खेला और वह तीसरे स्थान पर रहे , गुकेश नें साथ ही अपनी लाइव रेटिंग 2744 पहुँचाकर विश्व में 13वां स्थान हासिल कर लिया है । पढे यह लेख 

नॉर्वे शतरंज 2023 : क्या गुकेश बनाएँगे शीर्ष 3 में जगह

08/06/2023 -

नॉर्वे शतरंज 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव के बेहद नजदीक पहुँच गया है और फिलहाल यह टूर्नामेंट फबियानों करूआना के लिए विश्व शतरंज में शानदार वापसी का माध्यम बना है और उन्होने एक बार फिर से अपनी विश्व नंबर 2 की कुर्सी हासिल कर ली है, तो नाकामुरा भी इस कुर्सी के लिए उतने ही बेकरार नजर आ रहे है । विश्व नंबर 1 मैगनस कार्लसन जीत के करीब जाकर भी एक अदद जीत को तरस रहे है और अब तक 15 रेटिंग अंको का नुकसान झेल चुके है । बात करे भारत के डी गुकेश की तो उन्होने इस टूर्नामेंट में अब दिखा दिया है की वह वाकई शीर्ष में शतरंज खेलने की पात्रता रखते है । अलीरेजा को हराकर शुरुआत करने वाले गुकेश नें अब तक टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है और उन्होने टाईब्रेक में ममेद्यारोव, अब्दुसत्तारोव , अनीश गिरि और करूआना को मात दी है जो कमाल का परिणाम है अब देखना है की क्या गुकेश अंतिम दो राउंड में जीत दर्ज कर अंतिम तीन में स्थान बना पाएंगे ? पढे यह लेख  

Contact Us