बेल इंटरनेशनल शतरंज - विदित गुजराती बढ़त पर
28/07/2019 -स्विट्ज़रलैंड की खुबसूरत वादियों से भारत के लिए अच्छी खबर आ रही है भारत के युवा सितारे विदित गुजराती लय में लौट आये है ,कुछ समय से अपनी लय की तलाश में विदित संघर्ष करते नजर आ रहे थे पर आख़िरकार जीत की भूख के साथ तैयार और चौकन्ने विदित वापस आ गए है ,बेल इंटरनेशनल शतरंज फेस्टिवल में विदित नें अपने बेहतरीन प्रदर्शन से 4 राउंड में 2 जीत और 2 ड्रा के सहारे 3 अंक बनाते हुए बढ़त हासिल कर ली है। अभी तक के अपने प्रदर्शन से विदित नें अपनी विश्व रैंकिंग और एलो रेटिंग में भी सुधार किया है अब उम्मीद यही है की वह अपनी इस शानदार शुरुआत का एक शानदार अंत भी करेंगे ।