कॉमनवैल्थ 2019: अपराजित अभिजीत सबसे आगे
04/07/2019 -देश की राजधानी नई दिल्ली में दिल्ली शतरंज संघ के आयोजन में 30 जून से 7 जुलाई तक होने वाली कॉमनवेल्थ चेस चैम्पियनशिप का आयोजन दिल्ली के द लीला एम्बिनेस होटल में हो रहा है। अपने शानदार शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन से शतंरज के विश्व पटल पर स्थापित होकर शतरंज प्रेमियों के दिल में जगह बना चुके दिल्ली शतरंज संघ इस बेहतरीन आयोजन की सफलता को लेकर पूरी तन्मयता से लगा हुआ है। 10 लाख की पुरस्कार राशि वाली कुल आठ वर्गों में होने वाली इस प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग में 9 राउण्ड और सात आयु वर्गों में 7 राउण्ड के मैच खेले जाएगे। ओपेन वर्ग में छह राउण्ड की समाप्ति के बाद प्रतियोगिता के शीर्ष वरियता खिलाड़ी और चार बार के कॉमनवेल्थ चैम्पियन दिल्ली के अभिजीत गुप्ता (2606) ने अपराजित रहते हुए 5.5 अंक अर्जित कर अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गए है। वहीं दूसरे स्थान पर 5 अंक बनाकर संयुक्त रूप से एरगासी अर्जुन व एम आर ललित बाबू चल रहे है। शीर्ष पर चल रहे अभिजीत गुप्ता की बेहतरीन जीत तीसरे राउण्ड में शतरंज के सभी फॉर्मेट में विजेता बने अरविंद चितंबरम के खिलाफ है। प्रतियोगिता में महिला ग्रांडमास्टरभक्ति कुलकर्णी, अपराजित रहते हुए 4.5 अंक बनाकर अंकतालिका में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रही हैं और महिलाओ मे पहले स्थान पर है पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट