ग्रेंके क्लासिक 2019 - विश्वनाथन आनंद सयुंक्त बढ़त पर
24/04/2019 -भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ी और 5 बार के विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए जर्मनी में चल रहे ग्रेंके क्लासिक शतरंज चैंपियनशिप में स्पेन के वालेजों पोंस को चौंथे राउंड मे पराजित करते हुए प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और इस जीत के साथ आनंद मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन के साथ 3 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त में पहुँच गए है । अभी तक खेले चार मुककाबले में आनंद नें काले मोहरो से दो जीत दर्ज की है जबकि सफ़ेद मोहरो से दो मैच ड्रॉ खेले है । 9 राउंड के इस राउंड रॉबिन मुकाबले में आनंद को अभी फबियानों करूआना , लेवान अरोनियन , पीटर स्वीडलर जैसे खिलाड़ियों से मुक़ाबले खेलने है और देखना है शानदार शुरुआत करने वाले आनंद किस तरह से इस प्रतियोगिता में आगे प्रदर्शन करते है पढे यह लेख और देखे हमारा हिन्दी विडियो विश्लेषण भी ।