मॉस्को फीडे ग्रांड प्रिक्स - शुरू हुई सेमीफ़ाइनल की जंग
24/05/2019 -मॉस्को में चल रही फीडे ग्रांड प्रिक्स शतरंज चैंपियनशिप में सेमीफ़ाइनल के मुक़ाबले शुरू हो चुके है । बड़े बड़े नामों की विदाई के बाद अब अमेरिका के हिकारु नाकामुरा ,पोलैंड के राड़ास्लाव वोजटासजेक, मेजबान रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक और इयान नेपोमनियची के बीच अब फ़ाइनल में पहुँचने की जंग शुरू हो चुकी है और देखना होगा की ग्रांड प्रिक्स सीरीज के पहले टूर्नामेंट का विजेता कौन बनकर सामने आता है । इससे पहले राउंड 2 के टाईब्रेक मुक़ाबले में विश्व रैपिड चैम्पियन बनकर सनसनी मचाने वाले रूस के डेनियल डुबोव को रैपिड टाईब्रेक में ही अनुभवी नाकामुरा नें मात दे दी तो ग्रीसचुक नें वेसली सो तो इयान नें वी यी को बाहर का रास्ता दिखा दिया । पढे यह लेख