गुजरात इंटरनेशनल - मार्टिन नें जीता खिताब ,विघनेश उपविजेता !
14/10/2018 -
अहमदाबाद , गुजरात में 16 देशो के 250 खिलाड़ियों के बीच चल रहे गुजरात इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप का खिताब उक्रेन के ग्रांड मास्टर और प्रतियोगिता के टॉप सीड मार्टिन
क्राव्टसिव नें जीत लिया । उन्होने अंतिम राउंड में सिसिलियन रोजोलिमों ओपनिंग में भारत के विघनेश एनआर को पराजित करते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए कुल 8.5 अंको के साथ खिताब अपने नाम कर लिया । खैर विघनेश नें 8 अंक के साथ उपविजेता का स्थान हासिल किया । और 8 ही अंको के साथ भारत के जीए स्टेनी टाईब्रेक के आधार पर तीसरे स्थान पर रहे ,अंतिम राउंड में उन्होने बेलारूस के वादिम मलखटकोव को हार का स्वाद चखाया । उनके अलावा भारत के हर्षा भारतकोठी छठे तो कार्तिक वेंकटरमन 11 वे स्थान पर रहे । अंतिम राउंड में ग्रांडमास्टर ललित बाबू की हार बड़ी चर्चा का विषय रही । खैर प्रतियोगिता अपने शानदार इंतज़ामों की वजह से सभी खिलाड़ियों को आकर्षित करने में सफल रही और लगभग हर खिलाड़ी नें एक बार फिर गुजरात आने और खेलने की इच्छा जताई तो अगले संस्करण की उम्मीद लिए गुजरात का यह बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक खत्म हुआ । तस्वीरों और विडियो के जरिये गुजरात का अनुभव लेते हुए पढे यह लेख