बातुमी शतरंज ओलंपियाड़ - क्या भारत जीतेगा "गोल्ड"
31/08/2018 -वैसे तो शतरंज ओलंपियाड का आयोजन सबसे पहले सन 1923 में पेरिस से शुरू हुआ पर इसे अधिकृत मान्यता मिली 1927 में लंदन में हुए आयोजन से जिसे सबसे पहले हंगरी ने जीता था और इसमें 16 टीमों नें भाग लिया था। भारतीय टीम नें पहली बार अर्जेंटीना में हुए 23वे शतरंज ओलंपियाड में भाग लिया और टीम इसमें 15 वे स्थान पर रही । इस ओलंपियाड में कुल 32 टीमों नें भाग लिया था । तब से लेकर अब तक भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में नॉर्वे में हुए शतरंज ओलंपियाड में रहा जहां टीम नें कांस्य पदक जीता था ,जबकि पिछले बार बाकू में टीम काफी करीब आकर पदक से चूक गयी थी इस वर्ष 184 देशो की प्रतिभागिता के बीच भारत को स्वर्ण पदक का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है देखना होगा पूर्व विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद ,पेंटाला हरिकृष्णा , विदित गुजराती ,कृष्णन शशिकिरण और अधिबन भास्करन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से सजी अब तक की सबसे मजबूत भारतीय शतरंज टीम अपने बेहतरीन माने जाने वाले कोच आरबी रमेश के साथ मिलकर क्या एक स्वर्णिम इतिहास रचेगी ! भारतीय पुरुष टीम पर एक खास रिपोर्ट ।