स्पैनिश डायरी 03 :बारबेरा ::इन्यान रहे उपविजेता !
15/07/2018 -स्पेन मे चले रहे केटलन सर्किट के दूसरे इंटरनेशनल टूर्नामेंट बारबेरा डेल वालेस का खिताब वैसे तो अजरबैजान के अनुभवी ग्रांड मास्टर और प्रतियोगिता के टॉप सीड
गादिर गुसीमोव नें अपने नाम कर लिया पर भारतीय खिलाड़ियों नें अपने प्रदर्शन से प्रतियोगिता को भारत के नाम किया । इन्यान पी उपविजेता तो रहे ही साथ ही अब उनके पास तीसरा ग्रांड मास्टर नार्म भी आ चुका है और अब बस उन्हे कुछ रेटिंग अंको की दरकार है ग्रांड मास्टर खिताब को पाने के लिए । ओम कदम ,नीलेश सहा और कुमार गौरव नें इंटरनेशनल नार्म हासिल किए तो सलोनी सापले अब भारत की युवा वुमेन इंटरनेशनल मास्टर बन चुकी है । अनुज श्रीवात्रि नार्म से चूक गए पर अपने प्रदर्शन से उन्होने प्रभावित किया । इन सबके बीच एशिया के प्रथम ग्रांड मास्टर यूजीन टोरे की उपस्थिती मे भारतीय खिलाड़ियो को भरपूर प्रेरित किया । पढे यह लेख