श्रीनाथ बने कोलकाता इंटरनेशनल के सरताज
23/05/2018 -कोलकाता से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन ग्रांड मास्टर शतरंज प्रतियोगिताओं की सीरीज के पहले पड़ाव पर भारतीय शतरंज खिलाड़ियों नें अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का दबदबा साबित किया । अंतिम तीन राउंड में भारतीय खिलाड़ियों नें अपने प्रदर्शन से शीर्ष 5 में से 4 स्थानो में कब्जा जमा लिया । एयर इंडिया के श्रीनाथ नारायण उड़ान भरते हुए अपने खेल जीवन से सबसे अच्छे दौर में पहुँच गए है और उन्होने अपराजित रहते हुए इस मजबूत प्रतियोगिता को जीतकर अपने बेहतर भविष्य का संकेत दिया है । भारतीय शतरंज के रजनीकान्त ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती नें दूसरा राउंड हारने के बाद अंतिम 7 में से 6.5 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल कर एक बार फिर अपने कभी भी हार ना मानने की क्षमता का परिचय दिया । वही फीडे के अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल दिग्गज नाइजल शॉर्ट को भारत के युवा अर्जुन एरगासी नें ड्रॉ पर रोककर तीसरा स्थान ही हासिल करने दिया । शानदार सुविधाओं से भरा हुआ कोलकाता ओपन अनगिनत यादें समेटे अपने इस संस्करण के लिए हमेशा याद किया जाएगा । पढे यह लेख ।