विश्व चैंपियनशिप ::राउंड 1 :: पहली बाजी रही बराबर
12/11/2016 -मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन और रूस के सेरजी कर्जाकिन के बीच न्यू यॉर्क में खेला गया अगोन फीडे विश्व चैंपियनशिप का पहला मुक़ाबला बराबरी पर छूटा । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे कार्लसन नें ट्रोम्पास्की ओपेनिंग खेलते हुए एक प्रकार से 2013 की अपनी रणनीति जारी रखी मतलब साफ है वो कर्जाकिन को भी उनकी ओपनिंग थ्योरी की तैयारी से बाहर रखना चाहते है , हालांकि विश्व के सबसे बेहतर रक्षात्मक खिलाड़ी माने जाने वाले कर्जाकिन नें बेहद संतुलित खेल दिखाते हुए खेल को कभी भी कार्लसन के लिए बेहतर नहीं होने दिया उन्होने खेल पर अपनी बेहतर समझ दिखाते हुए अपने शुरुआती मैच में ही सही समय में सही चाले चली ।तो कुल मिलाकर यह मैच काले मोहरो से खेल रहे कर्जाकिन के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त दे गया पर याद रहे विश्व चैम्पियन बनने के लिए आपको पूरा अंक चाहिए होता है ! जो जीतेगा वही होगा सिकंदर !!