विश्व महिला टीम : हरिका - मेरी नें दिखाया दम ,सेमी फाइनल पहुंचे भारत के कदम ,पहली बार पदक पक्का
01/10/2021 -भारतीय महिला शतरंज टीम नें इतिहास रचते हुए वो कारनामा कर दिया है जो इससे पहले कभी भी भारतीय महिला टीम के हिस्से नहीं आया था , भारत नें कल रात खेले गए विश्व महिला टीम शतरंज के क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे बेहद ही रोमांचक और कड़े मुक़ाबले मे कजाखिस्तान को मात देते हुए ना सिर्फ सेमी फाइनल मे अपना स्थान पक्का किया बल्कि पहली बार कम से कम एक पदक जीतना सुनिश्चित कर लिया है । भारत नें पहला मुक़ाबला जहां ड्रॉ खेला तो दूसरा मुक़ाबला 2.5-1.5 से जीतकर अंतिम चार मे स्थान बना लिया है । भारतीय टीम की जीत मे मेरी गोम्स और हरिका द्रोणावल्ली नें बेहद खास भूमिका निभाई ,खैर अब टीम को बेहद मजबूत टीम जॉर्जिया से सेमी फाइनल मे टकराना होगा । एक और सेमी फाइनल मे रूस और उक्रेन आपस मे टकराएँगे । पढे यह लेख